फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in pratapgarh

घर से लाखों के जेवरात, नकदी उड़ाया

Sat, 23 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
theft in pratapgarh
पट्टी कोतवाली के कांधरपुर में चोर एक घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ोसी के संदिग्ध रिश्तेदार को कोतवाली ले जाने लगी तो महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे ले जाने में कामयाब हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



कांधरपुर निवासी राकेश पांडेय उर्फ पुट्टन का परिवार शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। रात में घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर करीब दो लाख के जेवरात व तीस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर चेन, अंगूठी, बिछिया समेत अन्य जेवरात ले गए, लेकिन उसका डिब्बा घर में ही छोड़ दिया। शनिवार की सुबह घर में चोरी की जानकारी हुई तो लोग रोने बिलखने लगे। आसपास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पट्टी कोतवाली से दरोगा संजय पांडेय समेत पुलिसकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन



 राकेश के आशंका जताने पर पड़ोसी के घर आए रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर कोतवाली जाने लगी तो महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। इसे लेकर पुलिस व महिलाओं से तकरार होती रही। महिलाओं के ऊपर पुलिस के समझाने का कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। तब जाकर महिलाएं पीछे हटीं। इसके बाद पुलिस संदिग्ध रिश्तेदार को अपने साथ ले जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली के राजगढ़ निवासी राजीव कुमार सिंह की जोगापुर स्थित शांतनु आटो मोबाइल्स दुकान में रात में चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद चोर छत पर गए। वहां कमरे का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैट्री उठा ले गए। शनिवार की सुबह राजीव को जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed