फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in makandruganj

मकंन्द्रूगंज चौकी के बगल लोहे की दुकान में चोरी

Sun, 26 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
theft in makandruganj
वारदात
 मकंन्द्रूगंज चौकी से दो सौ मीटर दूर स्थित एक लोहे की दुकान में शुक्रवार रात चोर घुस गए। उसमें रखी नकदी सहित कीमती सामान पार कर दिया। इसके बाद बगल में स्थित पान की गुमटी को भी तोडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं भंगवाचुंगी के पास एक टॉयर की दुकान में चोरी करने के नियत से घुसे चोर को दुकानदार ने दबोचकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी राजकुमार की मकंद्रूगंज चौकी के पास लोहे की दुकान है। शुक्रवार की देर रात दुकान का ताला तोडक़र चोर घुस गए। ढाई हजार रुपये समेत 60 हजार का चेक और कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


बगल में स्थित लल्लू की पान की गुमटी का भी ताला तोडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोहे की दुकान में चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उधर देर रात भंगवाचुंगी स्थित बिहारी टॉयर वाले की दुकान में एक चोर घुस गया। इस बीच बिहारी की नींद टूट गई और उसे दबोचकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो पकड़े गए चोर की पिटाई करके पुलिस को बुलाकर कोतवाली भेज दिया। राजकुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबागंज स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहे पीपरपुर के युवक से दस हजार रुपये छीनकर बाइक सवार उचक्का फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

अमेठी जनपद के पीपरपुर निवासी सद्दाम किसी काम से प्रतापगढ़ आया था। बाबागंज स्थित पीएनबी बैंक  के एटीएम से पैसा निकाल रहा था। जैसे ही उसने अपना कोड डाला कि काली पल्सर से दो युवक पहुंच गए। एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा उसके पास पहुंच गया। जल्दबाजी करते हुए उसे बगल करके खुद का एटीएम कार्ड मशीन में लगा दिया। इसी बीच सद्दाम के 10 हजार रुपये एटीएम मशीन से निकले तो वह लेकर फरार हो गया। सद्दाम शोर मचाता रहा, मगर किसी ने उसके मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया और आरोपी दोनों युवक कोतवाली की ओर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।


छत के रास्ते से घुसे चोर राजमिस्त्री के घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। कोहड़ौर थाना के निनवट गांव निवासी रामअभिलाष यादव राजगीर है। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ बारामदे में सो रहा था। देर रात छत के रास्ते से उसके घर में चोर घुस गए। कमरा का ताला तोडक़र उसमें रखा बाक्स उठा ले गए। उसमें दस हजार नकदी और हजारों के जेवरात के साथ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed