फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in city ptp

बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
theft in city ptp
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
नगर के शुकुलपुर में बंद मकान चोर खंगाल ले गए। रविवार की सुबह चोरी देख लोग दंग रह गए। पड़ोसियों की सूचना पर मकान मालिक पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अरुण प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ शहर स्थित शुकुलपुर के मकान में रहते हैं। शनिवार को वह मकान में ताला बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो अरुण को मामले की जानकारी दी। आनन- फानन में वह भागकर पहुंचा। भीतर देखा तो आलमारी में रखा दस हजार रुपया, चेन व अंगूठी के साथ ही कीमती सामान गायब था। मकान में किराए पर रहने वाले मधुकर का कमरा भी चोर खंगाल ले गए थे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस लौट गई। घटना की तहरीर अरुण व मधुकर ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed