फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man killed in collision of truck - Bolero , several injured

ट्रक-बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत, कई घायल

Sat, 06 Jun 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
पट्टी। क्षेत्र के बहुता गांव से दर्शन करने जा रहे लोगों की बोलेरो में शुक्रवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में हुई। खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जौनपुर के चौकियान धाम दर्शन करने के लिए पट्टी के बहुता गांव से राकेश गुप्ता (35) अपने परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह बोलेरो से जा रहे थे। उनकी गाड़ी जौनपुर के बक्सा थाने से थोड़ी दूर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार राकेश गुप्ता की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी मीरा व बेटी कोमल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की खबर देर रात गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed