फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The killing of the meat seller of the property in dispute

संपत्ति के विवाद में हुई मांस विक्रेता की हत्या

Sat, 09 May 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
The killing of the meat seller of the property in dispute
पट्टी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के करैला बाजार में मांस विक्रेता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने साढ़ू समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गैरजनपद के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी गुलफाम गुरुवार की रात नौ बजे करैला से दुकान बंद कर घर जा रहा था। कंसापट्टी गांव के करीब पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त उसका बेटा भी साथ मौजूद था। मृतक के पुत्र अब्दुल रफीक की तहरीर पर साढू नदीम पुत्र कासिम निवासी रूदौली सुल्तानपुर, मोहम्मद इरफान पुत्र मुनीर इसरौली थाना कोहड़ौर को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की ससुराल चिलावनपुर सुल्तानपुर में है। मृतक की पत्नी तीन बहनें है। जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


 ससुराल में सास मृतक दामाद को अधिक मानती थी। जिसेे लेकर उसकी साढ़ू से अनबन भी है क्योंकि वह वहां की जमीन को बेंचना चाहता था। जबकि मृतक ने सास की मदद कर उन जमीनों पर सफेदा लगा रखा है। साढ़ू का उसके घर भी आना जाना था। परिजनों को आशंका है कि इसी संपत्ति के विवाद में साढ़ू ने साथियों की मदद से हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी कोतवाली अजीत पांडेय ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर प्रथम दृष्टया हत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रात के समय जब मांस विक्रेता गुलफाम को लेकर परिजन आए। इस बीच डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने बिलखने लगे। तभी वहां एक कार से पहुंचे तीन लोगों को देख परिजन शोर शराबा करने लगे। इस बीच एएसपी दिनेश सिंह, सीओ रानीगंज डीएल सुधीर, सीओ सिटी एमपी सलोनिया पहुंच गए। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने अस्पताल में तीन संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में ले लिया और सभी को पट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed