फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bridegroom ran away after marriage, sensation

शादी के बाद भाग निकला दूल्हा, सनसनी

Mon, 05 Mar 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom ran away after marriage, sensation
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
पट्टी (प्रतापगढ़)। शादी के सात बंधनों में बंधने के बाद पिता के साथ दूल्हा बारातियों को छोड़कर भाग निकला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष के लोग आरोप लगाने लगे कि वर पक्ष के लोग कार व पांच लाख रुपये नगद की मांग पूरी न करने पर भागे हैं। इसके कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे के बाबा व रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। प्रकरण की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां दबाव पड़ने पर दूल्हे का पिता भी अपने करीबियों के साथ पहुंचा। कई घंटे तक कोतवाली में पंचायत होती रही। बाद में उनके बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को जौनपुर से बारात आई थी। द्वारपूजा के साथ ही जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिल्मी गीतों पर लोग जशभन मनाते रहे। रात में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर सात जन्मों तक दूजे को हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर तकरार होती रही। खिचड़ी भोज के पहले ही दूल्हा व उसके पिता गायब हो गए। जब खिचड़ी का समय आया तो दूल्हा व उसके पिता गायब मिले। काफी देर तक इंतजार करने के बाद उनका पता नहीं चला। मामला गड़बड़ समझते ही कन्या पक्ष के लोगोें ने जनवासे में बैठे दूल्हे के बाबा को बंधक बना लिया। शादी में आए वाहनों को भी रोक लिया। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये पहले ही दहेज मेें दिया जा चुका है। शादी के दौरान कार व पांच लाख रुपये फिर से मांगने लगे। लगभग 12 लाख रुपये उसका खर्च हो चुका था।
विज्ञापन


मना करने पर शादी के बाद दूल्हा व उसका पिता भाग निकला। इस मामले में कन्या के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां कुछ देर बाद दूल्हे के पिता भी पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक पंचायत होती रही। बाद में उनके बीच समझौता हो गया। दूल्हे के पिता ने कन्या पक्ष को 8 लाख का चेक दिया। जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि शादी के दौरान दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र में कन्या से शादी करने के बाद दूल्हा व उसका पिता दहेज में कार व रुपये के लिए बहू को बिना विदा कराए भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची। लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौते पर जोर देती रही। यदि पुलिस सख्त रवैया अपनाती तो मामले का हल जरूर निकल जाता। कन्या पक्ष के लोगों के सपनों को दूल्हे व उसके पिता ने चकनाचूर कर दिया।


शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ जिंदगी खुशी-खुशी व्यतीत करने का सपना हर लड़कियां पाल रखती हैं। पट्टी क्षेत्र में कन्या की शादी रस्मो रिवाज से संपन्न हुई। कन्या पक्ष के लोग शादी से बेहद खुश थे। शादी के बाद जब दुल्हन के डोली उठने का समय करीब आया तो पता चला कि दूल्हा भाग गया है। वह उसे अपने घर नहीं ले जाना चाहता। यह सुनते ही आभागिन दुल्हन बेहोश हो गई। दूल्हे से जब बाबा बात करने लगे तो वह बोल रहा था कि यदि दुल्हन घर आई तो उसे रहने नहीं दूंगा। दूल्हे का बाबा दुल्हन विदा कराकर ले जाने का प्रयास करता रहा लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed