फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TERROR THIVES .THEFT IN TWO HOUSES

चोर-लुटेरों ने मचाया आतंक, दो जगहों से ले गए गहने-नगदी

Sun, 06 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 06 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
TERROR THIVES .THEFT IN TWO HOUSES
chori - फोटो : amar ujala
कोतवाली पट्टी के दो गांवों में शनिवार रात चोर-लुटेरों का आतंक रहा। भानेपुर गांव में महिला को बंधक बनाकर लुटेरे पचास हजार नगदी और लाखों के जेवरात उठा ले गए। विरोध पर महिला के चेहरे पर किसी हथियार से वार कर दिया जिससे उसके दांत टूट गए। शोर पर ग्रामीणों ने गांव के ही दो लोगों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया है। जबकि सपहा छात में छत के सहारे घुसे चोर पैंतीस हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात समेट ले गए। पुलिस ने एक ही घटना में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


भानेपुर गांव निवासी श्रीकांत तिवारी के घर पर गया जगन्नाथ के भोज का आयोजन होना है। जिसको लेकर घर पर तैयारियां चल रही हैं। मकान का भी रंग-रोगन कराया जा रहा है। शनिवार रात घर में तीन बदमाश घुस आए और कमरे में रखे दो-तीन बाक्स लेकर जाने लगे। इस बीच श्रीकांत की पत्नी जड़ावती की नींद खुल गई तो वह तीनोें के पीछे लपक पड़ी। इस बीच एक लुटेरे ने उस पर तमंचा तान दिया और धमकाने लगा। फिर भी उन्होंने साहस दिखाया और एक की बांह पकड़ी तो उनके चेहरे पर वार किया गया। जिससे वह चिल्लाकर अचेत हो गई। शोर पर जुटे ग्रामीणों ने भागदौड़ कर गांव के ही दो लोगों को दबोच लिया। आरोप है कि यह लोग मकान का रंग-रोगन कर रहे थे और अब चोरी के इरादे से घर में आ गए थे। इन्हें ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, जड़ावती की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने तथा चोरी का मामला दर्ज किया है। इसी तरह नागेन्द्र सिंह निवासी सपहा छात की बेटी की शादी इसी माह की 23 नवंबर को है।
विज्ञापन


उनके यहां भी रोशनदान के सहारे छत से आंगन में चोर उतर गए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर बाक्स उठा लिया और लगभग आधा किमी दूर खेतों में ले जाकर उसे तोड़ कर माल समेटकर चलते बने। इस मामले में पीड़ित ने पैंतीस हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी जाने की तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा सटाकर नगदी समेत हजारों का सामान छीन ले गए बदमाश
कुंडा(ब्यूरो) । संग्रामगढ़ बाजार से सामान लेकर लौट रहे एक डाला मैजिक वाले से तमंचा सटाकर नकदी समेत हजारों का सामान लूट लिया गया। इसकी सूचना कोतवाली में दी गई है। फिलहाल पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मवई निवासी बृजेश सोनकर पुत्र मुन्नालाल सोनकर मैजिक डाला चलाता है। उसका कहना है कि वह शनिवार की शाम संग्रामगढ़ से कुछ सामान लेकर कुंडा आ रहा था। हिसामपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए। इसके साथ ही गाड़ी में मौजूद हजारों रुपये के सामान भी

छीनकर अवसानगंज की तरफ भाग निकले। ड्राइवर डर के मारे इसकी सूचना 100 नंबर परनहीं दे पाया। दूसरे दिन उसने इसकी तहरीर कोतवाली में दी। फिलहाल पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। इसका कारण है किबाइक पर मैजिक का सामान लादकर नहीं ले जाया जा सकता है। यही नहीं घटना में जितना
सामान ले जाने की बात हो रही है उतना बाइक पर किसी तरह से लादा ही नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed