फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   terminate army men was shoot to doctor

बर्खास्त बीएसएफ सिपाही ने मारी थी डॉक्टर को गोली

Wed, 15 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
terminate army men was shoot to doctor
shoot

विज्ञापन
 लालगंज कोतवाली के खरगपुर में नाली के विवाद में डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली मारने का आरोपी बीएसएफ का बर्खास्त सिपाही है। ड्यूटी के दौरान उसने अपने अफसर पर फायर कर दिया था। जिसके चलते उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। वह 1993 से अपने घर आकर रहता था।

खरगपुर निवासी राजकरन मिश्र पेशे से डॉक्टर हैं। सोमवार को नाली के विवाद को लेकर पड़ोसी अवध नारायण मिश्र व उसके परिवार के लोगों ने उसे गोली मार दी। बचाने दौड़ी पत्नी संतोष और बड़े भाई श्यामकरन मिश्र को भी हमलावरों ने गोली मार दी। सभी को डॉ क्टरों ने इलाज के लिए इलाहाबाद भेज दिया गया। जहां डाक्टरों ने आपरेशन कर राजकरन व उसकी पत्नी संतोष को लगी गोली निकाल दी। श्यामकरन की गोली अभी नहीं निकल सकी है। लालगंज कोतवाल ने बताया कि गोली मारने का आरोपी अवध नारायण मिश्र बीएसएफ का बर्खास्त सिपाही है। वह नौकरी के दौरान अपने अफसरों से विवाद कर वाहन से कुचलने का प्रयास किया था। जिसके चलते विभाग ने उसका कोर्ट मार्शल कर दिया। वहां से छूटा तो वह भाग निकला।
विज्ञापन


6 माह बाद में विभाग ने कार्रवाई शुरू की तो वह फिर नौकरी करने पहुंचा। जहां आरोप है कि उसने किसी बात को लेकर अपने अफसर पर फायर झोंक दिया। गोली अधिकारी को नहीं लगी लेकिन इसे विभाग के आला अधिकारियों ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इसके चलते 1993 से वह आकर अपने घर रहने लगा। यहां भी उसकी नाक पर ही गुस्सा रहता था। आए दिन किसी ने किसी से उसका पंगा होता रहा लेकिन गांव के मामले के नाते कोई पुलिस तक शिकायत नहीं किया। पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है। वे अपने रिश्तेदारियों में भी नही हैं। गांव का माहौल पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed