{"_id":"594ebe674f1c1b95678b45f6","slug":"tension-in-the-paltan-market-pac-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्टन बाजार में तनाव, पीएसी तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्टन बाजार में तनाव, पीएसी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
शहर के पल्टन बाजार में शुक्रवार को दो वर्गों के बीच टकराव की घटना के बाद शनिवार को भी तनाव रहा। हालात को देखते हुए मोहल्ले में पीएसी तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। एक पक्ष का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांतिभंग में 5 लोगों का चालान किया गया है। उधर, घटना के विरोध में भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय व नगर कोतवाली का घेराव किया।
शुक्रवार दोपहर पल्टन बाजार निवासी सतीश पांडेय अपने बेटे रिषभ के साथ कार से कहीं गए थे। लौटते समय घर के करीब एक धार्मिक स्थल के पास भीड़ लगी थी। सड़क पर कई वाहन खड़े थे। रिषभ कार से उतरकर एक बाइक हटाने लगा। तभी वह गिर गई। उसके धक्के से सड़क पर खड़ीं कई बाइकें पलट गईं। जिसे लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग सतीश पांडेय के दरवाजे पर पहुंच गए और उनके घर में घुसकर सतीश, बेटा रिषभ, नौकर दीपक जायसवाल के अलावा पत्नी की पिटाई कर दी।
हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। कार क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सतीश व उसके बेटे ऋषभ और दूसरे पक्ष के इरशाद, हलीम, रज्जन का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस प्रकरण को लेकर शनिवार को भाजपा व बजरंग दल के नेता विजय सिंह, मनीष रावत, अनिल मिश्र, अश्वनी पांडेय, गौतम योगी, लाल बहादुर यादव, गंगेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। एएसपी पूर्वी और सीओ सिटी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। प्रभारी कोतवाल ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि सतीश की तहरीर पर कासिम, हासिम, मतीन, समीम, जीशान, फुरकान, रज्जन और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने तहरीर दी है। उसका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।