फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teenager died in river

नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
teenager died in river
Drowned
रानीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सई नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई के साथ सई नदी किनारे जानवर चराने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेरखा सिद्धनाथ सराय गांव निवासी नीरज रजक (15) पुत्र संतलाल गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अपने छोटे भाई धीरज के साथ जानवर चराने सई नदी के किनारे गया था। छोटे भाई को जानवर देखने की बात कहकर खुद सई नदी में स्नान करने चला गया। कुछ ही देर में वह नदी में डूबने लगा। धीरज गुहार मचाते हुए घर पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तो नीरज काफी दूर बहते हुए पहुंच गया था। लोग किसी तरह शव को बाहर निकाल कर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। देखते ही चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था नीरज
दो भाई और एक बहन में नीरज सबसे बड़ा था। दूसरे नम्बर पर धीरज और सबसे छोटी बहन निराली है। गांव के लोगों की मानें तो नीरज कक्षा नौ का छात्र था। वह पढ़ने में भी बहुत तेज था। उसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed