फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sucide in mandhata

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 24 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
sucide in mandhata
सुसाइड - फोटो : bureau
घरेल विवाद के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। खबर मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। वे उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के हालामई निवासी मुन्ना यादव का विवाह पांच वर्ष पहले अंजली (28) के साथ हुआ था। शनिवार की रात अंजली ने मकान के भीतर फांसी लगाकर झूल गई। इस बीच मुन्ना घर आया और पत्नी को लटकता देख दंग रह गया। आनन- फानन में उसे लेकर इलाज के लिए इलाहाबाद भागा।
विज्ञापन


वहां अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। इस बीच खबर मिलने पर मृतका की बहन भी अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंच गई। वह बहन का शव देखते ही हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाने लगी। इसके बाद लोग शव लेकर पुलिस चौकी पर आ गए। रविवार को तहसीलदार रानीगंज, एसओ राजकिशोर चौकी पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अंजली के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। फाफामऊ में रहने वाली उसकी बहन नीतू ने ही उसका विवाह किया था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed