फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sucide attempt pratapgarh

प्रेमी से मिलने पर फटकारा तो छात्रा ने कर लिया आत्मदाह

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
sucide attempt pratapgarh
crime
लालगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रेमी से मिलने पर परिजनों की फटकार से नाराज ग्यारहवीं की छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। घरवालों ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  ग्रामीणों की मानें तो गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम चल रहा था। शुक्रवार रात वह प्रेमी से मिलने चली गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने छात्रा को फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर वह रात में कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। छात्रा को आग का गोला बना देख परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की बाबत पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed