फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   stf chase third bank robbery victim

बैंक लुटेरे के तीसरे ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोचा

Mon, 08 Oct 2018 12:12 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Mon, 08 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
stf chase third bank robbery victim
bank robbery - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अंतू में बैंक लूटने वाले एक लाख के ईनामी संग तीन बदमाशों को एसटीएफ ने भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। उनके पास से बैंक से लूटे गए 2.62 लाख रुपये, पिस्टल व भागने में प्रयोग की गई स्कार्पियो बरामद हुई। बैंक लूट की घटना में शामिल दो बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में 14 सितंबर को हुई 6 लाख की लूट के बाद एसटीएफ और पुलिस के निशाने पर बदमाश थे। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नावेंदु कुमार व निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह, केसी राय, विमल गौतम की अगुवाई में रविवार की देर शाम भुपियामऊ से तीन बदमाशों को दबोचा गया। जिसमे बैंक लूट में फरार चल रहा एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश नान्हू उर्फ इश्तियाक पुत्र आशिक अली निवासी जोतिया थाना कंधई भी शामिल है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान सभी के पास से बैंक से लूटे गए 2.62 लाख रुपये, दो पिस्टल, एक तमंचा कारतूस, दो मोबाइल और भागने के दौरान प्रयोग की गई स्कार्पियो बरामद हुई। पूछताछ में नान्हू ने बताया कि सुलतानपुर बैंक लूट में भी हब्बू के गिरोह के बदमाश शामिल थे। जगेशरगंज बैंक लूटने में हब्बू सरोज, राका उर्फ शमीर शेख, सद्दाम, तौसीफ, अभिषेक अतीक पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी पूरे केशवराय, तौकीर भुलियापुर संग वह शामिल था। सुलतानपुर बैंक लूट में 8 लाख 49 हजार रुपये और जगेशरगंज से लगभग साढ़े छह लाख रुपये मिले थे। दोनों बैंकों से लूट के बाद काफी रुपये हब्बू, सद्दाम और राका उर्फ समीर लेकर चले गए थे। कुछ रुपये हब्बू ने अपने रिश्तेदार गिरीवर रावत पुत्र मेवालाल सरोज के पास रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे रुपये लेने के लिए रविवार को वह और राका का भाई फरीदुद्दीन पुत्र रहीमुद्दीन निवासी खेंदुरी थाना कटरा जनपद गोंडा भुपियामऊ गए थे। भुलियापुर से भागने के दौरान गिरीवर ने अपनी स्कार्पियो से हब्बू समेत अन्य लोगों को लखनऊ पहुंचाया था। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि अभी तक बैंक लूट में आठ बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। तीन बदमाश हत्थे चढ़ गए हैं। पांच बदमाश फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम व एसटीएफ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed