फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   statue distroy in mandir, police arrest a man

मंदिर में प्रतिमा तोड़कर फैलाई गंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
statue distroy in mandir, police arrest a man
प्रतिमा तोड़ी - फोटो : प्रतापगढ़।
 पट्टी क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में मंगलवार सुबह एक सिरफिरे युवक की करतूत से तनाव फैल गया। उसने मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा तोड़ने के साथ ही गंदगी फैला दी। आवाज सुनकर लोग जुटे तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर तनाव फैल गया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने उसे ले जाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने रोक लिया और उसके साथ रहे अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। खबर पाकर एएसपी पूर्वी के साथ कई थानों की फोर्स पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर पुलिस आरोपी को थाने ले गई। नफरत फैलाने के आरोप में रफीक पुत्र नन्हे भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उड़ैयाडीह बाजार में स्थित हनुमान मंदिर की मूर्ति को बाजार के एक सिरफिरे युवक ने तोड़ने के बाद बाहर फेंक दिया। वह मंदिर परिसर में ही गंदगी फैलाने लगा। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना में दो और लोगों के शामिल होने की बात कही जाती रही। दो संप्रदायों के बीच का मामला होने से तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर एएसपी पूर्वी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया और आरोपी को थाने ले गए। पट्टी कोतवाल ने तुरंत 2100 रुपये देकर ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने के लिए कहा। पुलिस ने टूटी प्रतिमा को ग्रामीणों के साथ ले जाकर सई में प्रवाहित किया।  

माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं
उड़ैयाडीह बाजार में हनुमानजी की प्रतिमा खंडित करने वाले युवक का घर मंदिर के सामने ही है। बताया जा रहा है कि उसकी हरकतें पहले से कुछ संदिग्ध हैं। पूर्व में वह हैदराबाद में रहता था। इन दिनों उसके संपर्क कुछ संदिग्ध लोगों से होने की बात स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से बताई।

ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह घटना माहौल बिगाड़ने के लिए तो नहीं अंजाम दी गई। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।  
 
ग्रामीणों ने दिखाया धैर्य, कायम की सौहार्द की मिसाल  
उड़ैयाडीह बाजार में हनुमानजी की प्रतिमा खंडित कर फेंकने और गंदगी फैलाने की घटना के बाद तनाव फैल गया था। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रूप देने में जुटे थे, लेकिन ग्रामीणों ने धैर्य दिखाने के साथ ही सौहार्द की मिसाल कायम की।


उन्होंने खुद फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। यही कारण रहा कि बड़ा बवाल होने से बच गया। कोतवाल ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तत्काल नई मूर्ति मंगाकर पूजापाठ शुरू करा दिया, जिससे लोगों का गुस्सा शांत हो गया। हालांकि एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed