फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son's death in drowning in father's funeral

पिता के अंतिम संस्कार में गए पुत्र की नदी में डूबने से मौत

Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Son's death in drowning in father's funeral
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अस्पतालकर्मी पिता के अंतिम संस्कार में श्रृंगवेरपुर घाट पर गए बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। अस्पताल कर्मी भी शोक में डूबे रहे।  उदयपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कसिहा निवासी काशी प्रसाद रावत (57) लालगंज सीएचसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। गुरुवार को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर लालगंज आ गए। शनिवार को परिजन काशी प्रसाद का अंतिम संस्कार करने के लिए श्रंगवेरपुर गंगा घाट गए थे।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी होने के बाद उनका छोटा बेटा आकाश रावत (16) गंगा नदी में नहाने चला गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। डूबते देख लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। कुछ देर बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। पिता के बाद बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोने-बिलखने लगे। सीएचसी परिसर में मातम का माहौल हो गया। पीड़ित के घर परिजनों को ढांढस बंधाने वालों तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed