फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son killed father in strip

पट्टी में बेटे ने पिता को मार डाला

Sat, 09 Jun 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Son killed father in strip
वृद्ध की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
संपत्ति की लालच में कलियुगी बेटे ने पिता को मार डाला। धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद लाठी से पीटकर उसकी जान ले ली। फिर कमरा बंदकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दूसरे बेटे ने भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के ढिढुई निवासी राजजियावन गौड़ (68) सेवाश्रम इंटर कालेज ढिढुई में परिचारक  थे। कुछ दिनों पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर रहने लगे।
विज्ञापन


उनके दो बेटे बालमुकुंद व बालगोविंद हैं। ग्रामीणों की मानें तो बालमुकुंद नशे का आदी है। आए दिन नशे के लिए रुपये की मांग करता रहता था। जिससे परिवार के लोगों से उसकी तकरार होती थी। बवाल के चलते राजजियावन दूसरे बेटे बालगोविंद के साथ रहने लगे। इधर बीच संपत्ति को लेकर राजजियावन का बालमुकुंद से विवाद चल रहा था। उसकी करतूत देख राजजियावन बराबर उसे संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दे रहे थे। शनिवार दोपहर छोटा बेटा बालगोविंद धान का बीज लेने सैफाबाद बाजार चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बालमुकुंद नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पिता से विवाद करने लगा। घर पर मौजूद महिलाओं ने विरोध किया तो सबको एक कमरे में बंद कर दिया। पिता के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर उन्हें लाठी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पिता का शव कमरे में बंदकर वह भाग निकला। महिलाओं की सूचना पर छोटा बेटा भागकर घर पहुंचा। कलियुगी बेटे द्वारा पिता की हत्या की खबर मिलते ही पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसडीएम पट्टी भी आ गए। मामले की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बालगोविंद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोपी बालमुकुंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पिता की हत्या करने वाले बेटे को कोसते रहे लोग
कोतवाली के ढिढुई में कलियुगी बेटे द्वारा पिता की ही हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। हर कोई इस हरकत से दंग नजर आया। नशे की हालत में बेटे ने ऐसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर लोग उसे कोसते रहे।


ढिढुई में जुटी ग्रामीणों की भीड़
बेटे द्वारा पिता की हत्या की खबर सुनकर आसपास के तमाम गांवों के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हर कोई यह जानने को उत्सुक नजर आया कि आखिर ऐसा क्या कारण था, जिसने बेटे को बाप का कत्ल करने के लिए मजबूर कर दिया। हर कोई आरोपी बेटे को कोसता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed