फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   solver gang leader sweaper suspended

सॉल्वर गैंग का सरगना सफाई कर्मचारी निलंबित

Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सरगना के रूप में पकड़े गए कुंडा ब्लाक में तैनात सफाई कर्मचारी विपिन चंद्र मिश्र उर्फ गौतम को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने बुधवार को यह कार्रवाई करते हुए पूर्व में वेतन भुगतान की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

 
जिले के कुंडा इलाके में तैनात सफाई कर्मचारी विपिन चंद्र मिश्र उर्फ गौतम को प्रयागराज एसटीएफ के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने उस समय दबोच लिया था, जब वह परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का प्रयास कर रहा था। एसटीएफ की मानें तो पटना के गैंग से ताल्लुक रखने वाले यह लोग अभ्यर्थी की फोटो साफ्टवेयर के जरिए साल्वर से मैच कराकर फोटो फिक्स करा देते थे। ताकि साल्वर की पहचान न हो सके। सफाई कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर विभाग को मिलते ही डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने उसे निलंबित कर दिया।  इसके साथ ही पूर्व के दिनों वेतन भुगतान और उपस्थिति की जांच कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed