{"_id":"5aa6ba334f1c1b8c778b51b1","slug":"silver-gold-ornaments-worth-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से ढाई किलो चांदी के आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से ढाई किलो चांदी के आभूषण लूटे
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े नकाबपोश दो बदमाश सराफ से ढाई किलो चांदी के आभूषण लूटकर भाग निकले। बदमाशों ने सराफ को तमंचा सटाते हुए धमकाया कि पुलिस से शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे। धमकी से सहमे सराफ ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी। पुलिस भी घटना से अनभिज्ञ है।
मानधाता कस्बा निवासी भोला सोनी की श्याम बिहारी मार्केट में सराफ की दुकान है। वह रूपापुर में किराए का मकान लेकर रहता है। वह सराफ कारोबारियों से आभूषण का आर्डर मिलने पर कमरे पर ही जेवरात तैयार करता है। सोमवार को दुकानदारों को देने के लिए लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण तैयार कर वह श्याम बिहारी मार्केट की ओर बाइक से जा रहा था। सरोज चौराहे से पहले ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने भोला को तमंचा सटा दिया। जिससे वह भयभीत हो गया। बदमाशों ने बाइक की डिग्गी से चांदी के आभूषण निकाल लिए। इसके बाद उसे धमकी देते हुए गए कि यदि पुलिस से शिकायत किए तो जान से हाथ धो बैठोगे। नगर कोतवाल ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।