फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shots fired at medical store operator

मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला

Sat, 17 Jan 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
सगरासुंदरपुर। रंजिश के चलते मेडिकल स्टोर संचालक पर घात लगाए लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बच गया। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भेड़ियानी निवासी गिरीशचंद्र पांडेय ने सगरा सुंदरपुर बाजार में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। गुरुवार शाम लगभग सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि कोतवाली के रघवापुर गांव के समीप लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के सामने कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


गिरीश के मुताबिक गोली उसके हाथ को चीरती हुई निकल गई। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्रा को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गिरीश को लेकर कोतवाली आई। यहां पीड़ित ने सगरा सुंदरपुर निवासी जुगेश सरोज, रामखेलावन व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते आरोपियों ने जानलेवा हमला किया है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियाें के  खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घटना संदिग्ध दिखाई दे रही है, मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed