फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six accused arrested with cannabis, cash, and illegal weapons

Karnal News: गांजा, नकदी और अवैध हथियार सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested with cannabis, cash, and illegal weapons
करनाल। नशा मुक्त जिला अभियान के तहत जिला पुलिस ने वीरवार सुबह घरौंडा क्षेत्र के पांच गांवों में तलाशी अभियान चलाया। करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीमों ने स्नाइपर डॉग की मदद से संजय नगर, मुंढोगढ़ी, लाल्लूपुरा, बरसत और बलहेड़ा में करीब 15 संदिग्ध घरों व अन्य ठिकानों की तलाशी ली। अभियान के दौरान गांजा और नकदी सहित एक आरोपी, शराब के साथ चार आरोपी तथा देसी कट्टे सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की आठ बाइक बरामद कीं।
विज्ञापन

डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार ने बताया कि थाना घरौंडा, मधुबन, एंटी नारकोटिक्स सेल, सीआईए-1 और सीआईए-3 की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी लाखन सिंह से 1 किलो 143 ग्राम गांजा और पांच लाख रुपये बरामद किए गए। चार अलग-अलग मामलों में बजिंदर, दर्शन, गुलजार और मेहर सिंह को गिरफ्तार कर कुल 144 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। अभियान में गांव लाल्लूपुरा निवासी हर्षित को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed