{"_id":"58bda89a4f1c1b9f47dc45f2","slug":"shot-to-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर अपराधी को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर अपराधी को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर अपराधी यासिर (25) को गोलियों से भूनकर उसकी लाश हत्यारों ने अंतू के रमगढ़ी कछार में फेंक दी। सोमवार की सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली। घटनास्थल पर प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल के छह खोखे और एक कारतूस मिला।, जबकि मृतक की अपाची बाइक गायब थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार रात उसके शव को सुपुर्देे खाक कर दिया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस पोस्टमार्टम हाउस से लेकर भुलियापुर तक मुस्तैद रही।
अंतू थाना क्षेत्र के रमगढ़ी कछार में सोमवार की सुबह उधर से गुजर रहे मजदूर की निगाह एक युवक के शव पर पड़ी। यह देख वह भयभीत हो गया। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर गांव के लोग उस ओर दौड़े। देखते ही देखते मजमा लग गया। मृतक की पहचान यासिर (25) पुत्र अब्दुल हकीम के रूप में हुई। यह खबर मिलते ही भुलियापुर, दहिलामऊ के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। लाश देखते ही लोग रोने-बिलखने लगे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। कुछ ही देर में एसओ अंतू, नगर कोतवाल भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान घटनास्थल से नाइन एमएम पिस्टल के छह खोखे व एक कारतूस मिला। मृतक के सीने, कंधे और सिर पर पांच गोलियों के घाव के साथ ही घसीटने के निशान थे। बायां हाथ में गोली लगने से टूट गया था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर ऐसा कोई लक्षण नहीं दिखा जिससे यह साफ हो सके कि हत्या उसी स्थान पर की गई हो। पुलिस की मानें तो यासिर की हत्या दूसरे स्थान पर करने के बाद हत्यारों ने शव को वहां फेंक दिया था। यासिर की अपाचे बाइक नहीं मिली न उसका कुछ पता चला। परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार करीब 11 बजे वह घर से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाया गया। जहां देर रात शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान बवाल की आशंका में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
रमगढ़ी में शव मिलने की खबर पर गांव के अलावा दूरदराज से भी लोग पहुंचने लगे। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो दो युवक लाश की तलाशी लेने के बाद जेब से मोबाइल निकाले और उसे लेकर चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। सवाल यह उठता रहा कि मोबाइल निकालने वाले लोग कौन थे। मृतक की तलाशी लेने वाले खासे परेशान भी थे।
रमगढ़ी के कछार में यासिर का शव जिस जगह पड़ा था, उस रास्ते दिन में पैदल निकलने वाले लोग ही जाते हैं। रात में दो शादियां थीं। सूनसान स्थान की ओर वाहन से यासिर के शव को ले जाया गया। शादी के चलते ग्रामीणों का भी ध्यान ऐसे किसी वाहन की ओर नहीं गया। आतिशबाजी व गीतों के कारण लोगों को कोई भी आवाज सुनाई नहीं पड़ी।
रमगढ़ी में यासिर की लाश देखने के बाद परिवार के लोगों के अलावा अन्य लोग भी रोते बिलखते रहे। इस बीच एक अधेड़ पहुंचा और बिलख पड़ा। उसके मुंह से निकला कि करीबियों ने यासिर को धोखा दे दिया। इसमें यासिर से खतरा समझने वाले लोगों की साजिश भी है। तभी कई लोगों ने उसे शांत करा दिया। वैसे इस बात की वहां से लेकर पीएम हाउस तक चर्चा रही कि यासिर के साथ धोखा हुआ है। मिलने जुलने वाले लोगों ने ही उसके साथ विश्वासघात किया है। इसके लिए बहुत बड़ी डील हुई है। चर्चा यह रही कि रमगढ़ी में पुलिस से बचने के लिए यासिर किसी परिचित के घर बराबर आता जाता भी था।
भुलियापुर निवासी शातिर अपराधी यासिर का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक्सरे कराया गया। जिसमे दो बुलेट दिख रही थी। पोस्टमार्टम के दौरान एक बुलेट मिल ही नहीं थी। इसके चलते दुबारा एक्सरे कराया गया। इसके बाद उसके शरीर में दो बुलेट मिले और जैकेट की जेब में प्लास्टिक में लिपटा एक कारतूस मिला। इस दौरान एक करीबी बेहोश भी हो गया था।
भुलियापुर निवासी यासिर के साथ हमेशा जाबेद उर्फ जब्बा रहता था। रमगढ़ी में शव देखने के बाद लोग रोने लगे कि जब्बा का साथ आखिर कैसे छोड़ दिया। दुनिया से जाना था तो एक साथ जाते। यासिर व जब्बा की जोड़ी से पुलिस भी खासी परेशान रहती थी। चर्चा तो यह भी रही कि रात नौ बजे तक यासिर सही सलामत था। इसके बाद ही उसके साथ अनहोनी हुई।