{"_id":"5a131f634f1c1ba7668b5323","slug":"shot-himself-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बीवी, सास पर झोंका फायर, खुद को भी मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने बीवी, सास पर झोंका फायर, खुद को भी मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और बीवी के साथ खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो नजारा देख दंग रह गए। हर ओर खून ही खून नजर आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां से तीनों की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह निवासी फिरोजा बानो (30) की शादी 13 साल पहले इलाहाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी निवासी फहीम उर्फ टुल्लू (33) के साथ हुई थी। शादी के बाद चार बेटे व एक बेटी पैदा हुई। डेढ़ माह पूर्व पारिवारिक कलह के चलते फिरोजा को उसकी मां अफशरुन निशा दो बच्चों के साथ कुशाहिलडीह लेकर चली आई। ग्रामीणों की मानें तो मोबाइल फोन पर फहीम और फिरोजा से बातचीत के दौरान अक्सर तकरार होती रहती थी। सोमवार की शाम फहीम ससुराल पहुंचा। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी फिरोजा दरवाजे से निकलती दिखी। उसे देखते ही फहीम के सिर पर खून सवार हो गया। उसने फिरोजा को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर उसकी मां अफशरून निशा (57) दौड़ी तो फहीम ने उसे भी गोली मार दी। जख्मी फिरोजा जान बचाने के लिए दूसरे मकान में जाकर छिप गई। जबकि कनपटी के करीब गोली लगने से अफशरुन गिरकर तड़पने लगी। इसके बाद फहीम ने खुद को भी गोली मार ली। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हर ओर खून ही खून फैला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां तीनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। फहीम और उसकी सास अफशरून की हालत नाजुक बताई जाती है। फिरोजा की हालत खतरे से बाहर है। एसओ मानिकपुर ने बताया कि पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।