{"_id":"588101aa4f1c1b711befe3c8","slug":"shoot-to-witness-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसरा में हत्या के गवाह पूर्व प्रधान को गोली मारी, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवसरा में हत्या के गवाह पूर्व प्रधान को गोली मारी, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुवार की रात देवसरा बाजार में हत्या के गवाह पूर्व प्रधान को बाइक सवार चार युवकों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर बाजार के लोग दौड़े तो हमलावर फायर करते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेमराडीह के पूर्व प्रधान लाल साहब यादव (35) पुत्र भगवानदीन यादव ने देवसरा बाजार में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। गुरुवार को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। तभी दो बाइक से चार लोग आकर दुकान के बाहर रुके। बाइक से उतरकर दो युवक दवा मांगे। जब वह दवा निकालकर कैंची से काटने लगा, तभी दवा लेने आए युवकों ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोाली उसके सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोग दौड़े तो दूर खड़े बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे लोगों को पीछे हटना पड़ा। गोली मारने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले।
गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इस बीच एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान से जानकारी ली। घायल पूर्व प्रधान ने बताया कि चुनावी रंजिश में उसके ऊपर हमला हुआ है। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में कबीरपुर गांव में युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसमे वह गवाह है। इसके पहले भी उसके ऊपर हमला हो चुका है।
विज्ञापन
हमलावरों में जय प्रकाश सिंह निवासी विक्रमपट्टी व उसके साथ रहे दूसरे व्यक्ति को वह पहचान लिया। हमला करने वालों की संख्या चार थी। इस बाबत एएसपी पूर्वी ने बताया कि जिन लोगों का नाम घायल पूर्व प्रधान बता रहे हैं। उन लोगों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। चुनावी रंजिश में हमला करने की बात सामने आ रही है।