{"_id":"5728d7644f1c1b70175ccfeb","slug":"sex-raicket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर में चलता मिला जिस्म का धंधा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पार्लर में चलता मिला जिस्म का धंधा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हादीहाल के सामने ब्यूटी पार्लर में जिस्म का धंधा चलता मिला। पुलिस ने मौके से एक महिला व पुरुष को पकड़ा है। जबकि संचालिका समेत तीन महिलाएं फरार हो गईं। मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। नगर कोतवाली के हादीहाल के सामने हरिशंकर जायसवाल के मकान में ब्यूटी पार्लर चलता है। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ हरिशंकर जायसवाल के घर पर दबिश दी गई। ब्यूटी पार्लर में उस समय संचालिका समेत तीन महिलाएं बैठी थीं। पूछने पर बताया कि वे लोग ब्यूटी पार्लर में आई हैं।
यह सुनते ही पुलिस भीतर घुस गई। इधर, संचालिका समेत अन्य महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार हो गईं। मकान के भीतर पुलिस घुसी तो दंग रह गई। एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ के दौरान दोनों सकपका गए। तलाशी लेने पर कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं और कंडोम भी बरामद हुए। पुलिस दोनों को लेकर बाहर निकली। तभी हरिशंकर जायसवाल सामने आ गया। पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। इस दौरान मकान के बाहर भारी संख्या में लोगों का जमघट लग गया। पकड़ी गई महिला सुलतानपुर की रहने वाली है। जबकि उसके साथ कमरे में मिला युवक अचलपुर का रहने वाला शाकिर बताया जाता है। कोतवाल ने बताया कि सीओ सिटी की तहरीर पर उक्त लोगों के साथ तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए लोगों को जेल भेजने की तैयारी है।