फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   3 VDO suspended

1.08 करोड़ के खेल में फंसे तीन ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Tue, 01 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ का आदेश बैंक पहुंचने के पहले ही 1.08 लाख रुपये का भुगतान करने के मामले में तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह ग्राम पंचायत अधिकारी बिहार ब्लाक की छह ग्राम पंचायतों में तैनात हैं। सीडीओ ने पूरे मामले की जांच कराई और मामला सही मिलने पर तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले के बिहार ब्लाक खंड के छह ग्राम पंचायतों में चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि नियम विरुद्ध निकाल ली गई थी। इस बात की जानकारी सीडीओ को होने पर संबंधित बैंक को पत्र लिखकर भुगतान पर रोक लगाने का आदेश किया गया। 27 जुलाई को यह आदेश डीपीआरओ कार्यालय से जारी हुआ। 28 जुलाई को यह पत्र बैंक पहुंच गया। डीपीआरओ का पत्र लेकर कर्मचारी बैंक पहुंचते इससे पहले ग्राम पंचायत अधिकारियों ने दुस्साहस दिखाते हुए 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। बताते हैं कि कर्मचारियों के इस खेल में बैंक कर्मचारियों का भी हाथ है। कर्मचारी बैंक पहुंचता, इससे पहले बैंक से 1.08 लाख रुपये निकल गए। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारुपुर और भाव में तैनात प्रभुनाथ, कोडराजीत, तिवारीपुर महमदपुर और धनवासा में तैनात ओमप्रकाश और सरायबबुइन में तैनात राजकुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ राज कमल यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed