फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Riders control truck collision killed two

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Mon, 01 Dec 2014 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
Riders control truck collision killed two
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा मोड़ के समीप इलाहाबाद- लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार तीन युवकों को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। तीनों युवक सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 इस दौरान दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे युवक की सांसें चल रही थी। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि दोनों मृत युवकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घायल युवक भी बोलने की हालत में नहीं था। बाइक पर केवल यूपी 70 नंबर ही दिख रहा है। संभावना है कि बाइक सवार तीनों युवक इलाहाबाद के थे। घटनास्थल से एक कार्ड मिला है, जिस पर रवींद्र तिवारी निवासी बख्शी खुर्द दारागंज इलाहाबाद लिखा हुआ है। संभावना है तीनों युवक किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed