{"_id":"5bf2fafdbdec2269b444674b","slug":"recovery-to-manrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लाखों के गबन में रिकवरी का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा में लाखों के गबन में रिकवरी का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा
- फोटो : यमुनानगर
पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा और मंगरौरा ब्लाक के नौ गांवों में मनरेगा के कार्यों हुए लाखों के गोलमाल के मामले में जिलाधिकारी ने रिकवरी का आदेश जारी किया है। गबन की धनराशि प्रधान, टीए और सेक्रेटरी से वसूली की जाएगी। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
जिले के आसपुर देवसरा व मंगरौरा ब्लाक की नौ ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से मनरेगा का काम कराया गया था। बड़े पैमाने पर गोलमाल किया गया था। जमकर अनियमितता बरती गई। आसपुर के पीबीपुर, धनेपुर, नेवादा, जफरा व मंगरौरा ब्लाक के पूरे भीखा, धरौली मुफरीद, भैदपुर, बरहुपुर व बारीकला गांव में हुए काम में धांधली की शिकायत की गई थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों से इसकी जांच कराई गई। इस दौरान कार्यों में धांधली उजागर हुई। प्रधान, सेक्र टरी व टीए की मिलीभगत से मनरेगा के कार्यों में मनमानी की गई थी। लाखों के गोलमाल की बात सामने आई। डीएम शंभु कु मार ने जांच रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर अब गबन की गई धनराशि की रिकवरी का आदेश दिया है।