फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   recovered 230 box wine

अरुणाचल प्रदेश की 230 पेटी शराब बरामद

Sun, 07 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
recovered 230 box wine
काछा शुकुलपुर ईंट भट्ठे पर पुलिस ने रविवार को छापा मारकर अरुणाचल प्रदेश की 230 पेटी शराब बरामद की। इसके अलावा वहां मिलावटी शराब बनाने के उपकरण समेत खाली बोतलें, रैपर और ढक्कन भी मिले। मामले में पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। जेठवारा एसओ चंद्रबली यादव ने रविवार की भोर में काठा शुकुलपुर स्थित गजेंद्र के ईंट भट्ठे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठे के मजदूर भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस ने मजदूरों के रहने वाले ठिकाने से अरुणाचल प्रदेश की बनी शराब बरामद की। इसके अलावा भट्ठे से 1400 खाली शीशी, 7250 अरुणाचल प्रदेश की शराब का रैपर, चार बोतल केमिकल, ड्रम समेत मिलावटी शराब बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस सब कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन


भट्ठा मालिक की तलाश में पुलिस दबिश देती रही, लेकिन वे नहीं मिले। इस मामले में एसओ चंद्रबली यादव की तहरीर पर पुलिस ने गजेंद्र उसके भाई सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बतादें कि अभी तक दूसरे प्रदेशों की मिलावटी शराब बनाने का काम महेशगंज, संग्रामगढ़, कुंडा कोतवाली क्षेत्र में ही होने की बात सामने आई थी। जेठवारा में भी यह धंधा जोर-शोर से चल रहा था। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस बाबत एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत दो लाख से अधिक है। इस तरह के धंधे में लिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed