फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape in pratapgarh

पंचायत भवन में किशोरी से रेप

Sun, 28 Jun 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
rape in pratapgarh
अंतू थाना क्षेत्र में बहन की सहेली को पड़ोसी युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी बलिकरन सिंह यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी सहेली के घर अक्सर आया करती थी। इस दौरान सहेली के भाई की नियत उसके ऊपर खराब हो गई। शनिवार की रात 11.30 बजे आरोपी युवक ने उसे झांसा देकर बुला लिया। इसके बाद उसे पंचायत भवन ले गया।
विज्ञापन


वहां उसके साथ मुंह काला किया। इस दौरान किशोरी के परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। कुछ देर बाद आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकला। उसके चंगुल से बचकर निकली किशोरी घर जाने लगी तो रास्ते में ग्रामीणों को मिल गई। आधी रात को लोगों ने उससे घर से निकलने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। उसकी बातें सुनकर लोग दंग रह गए। रात में ही लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव व सीओ सिटी एमपी सलोनिया घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल भी देखा। आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश देते हुए गांव के हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed