{"_id":"0f619c01a00a676281dbc2dcc6f91fdb","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में छह की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में छह की छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी किशोर ने कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म किया। पीड़िता का पिता उलाहना लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। मामले को रफादफा करने के लिए कई घंटे तक पंचायत भी हुई। मामला न सुलझने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़ित छात्रा रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। वह अभी खेत में पहुंची ही थी कि गांव के ही एक किशोर ने दबोच लिया। शोर सुनकर छात्रा के परिजन भी उस ओर दौड़ पड़े। उनको देख आरोपी किशोर भाग निकला। आक्रोशित पीड़िता का पिता शिकायत करने किशोर के घर पहुंचा। उसकी बात सुनने के बाद आरोपी के घरवालों ने धमकाते हुए उसे वहां से भगा दिया। बुधवार की सुबह पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी किशोर की तलाश में पहुंचीं लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी के पिता को साथ थाने ले आई।
इसी बीच पीड़िता और आरोपी के परिजनों के बीच शाम करीब चार बजे तक पंचायत होती रही। गांव के लोग मामले को रफा दफा करने के लिए काफी प्रयासरत थे। पीड़िता के पिता ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत प्रभारी एसओ गया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्जकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। छात्रा जहां कक्षा छह की छात्रा है। वहीं आरोपी किशोर ने गत वर्ष कक्षा आठ पास किया है।