{"_id":"57151ff54f1c1b86768b4590","slug":"rape-in-baghrai","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को कमरे में बंद कर युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को कमरे में बंद कर युवक ने किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी आए युवक ने किशोरी को कमरे में बंदकर दुराचार किया। युवती ने अपनी मां से यह बात बताने की बात कही तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उधर किशोरी ने घर पर पहुंचकर यह बात अपनी मां से बताई तो वह सन्न रह गई। उसने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक सोमवार को अपने मौसा के घर आया था। वहां पड़ोस की एक किशोरी को उसने दोपहर में मौका पाकर अपने मौसा के घर में बुलाया। किशोरी की मां गांव में झाड़फूंक कराने गई थी। इस दौरान उसने किशोरी को भूसे के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने यह बात घर पर बताने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह से कमरे से निकली और घर पहुंची। मां के आने पर उसने सारी बात बताई तो हंगामा खड़ा हो गया। उसकी मां पड़ोसी के घर युवक को खोजने पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया। बाद में किशोरी की मां उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने तुरंत युवक के घर सहित कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी एसओ राधेश्याम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।