{"_id":"5a073e624f1c1bd1538bc61d","slug":"quarreled-with-train-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के युवकों ने फिर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना भर्ती के युवकों ने फिर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में शामिल होने फैजाबाद जा रहे युवकों ने शनिवार को मनवर-संगम एक्सप्रेस में जमकर हंगामा किया। चेनपुलिंग कर कई बार ट्रेन रोक दी। स्टेशन पर उनका उपद्रव देख आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही रेलवे कर्मचारी परेशान हो गए। किसी तरह उन्हें समझाकर ट्रेन में बैठाया गया। उधर, चिलबिला में एक यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इन दिनों फैजाबाद में सेना भर्ती चल रही है। हजारों की संख्या में अभ्यर्थी फैजाबाद जा रहे हैं। ट्रेनों के लेट होने से वे परेशान हो रहे हेैं। शनिवार सुबह प्रयाग से चलकर फैजाबाद को जाने वाली पैसेंजर चार घंटे लेट थी। इलाहाबाद से चलकर बस्ती को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंची तो उस पर पहले से ही अभ्यर्थी सवार थे। यात्रियों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पा रही थी। प्रतापगढ़ में ट्रेन पहुंची तो पहले से खड़े अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चेनपुलिंग कर वे बार-बार ट्रेन को रोक दे रहे थे। किसी तरह उन्हें समझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। उधर, चिलबिला में ट्रेन में सवार अंतू थाना के गौराडांड श्रीदत्त का पुरवा निवासी शिवमुरत कोरी (40) नीचे गिर गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बार-बार चेनपुलिंग के चलते आधे घंटे तक ट्रेन यहां खड़ी रही।