फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Punjab Mail featured , four suspects caught

पंजाब मेल में छापा, चार संदिग्ध पकड़े गए

Thu, 08 Jan 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 08 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गाड़ियों में महिला यात्रियों के साथ घटने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ ट्रेनों में छापे डाले। इस दौरान पंजाब मेल में शंका के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्ध युवकाें को दबोचा। हालांकि पूछताछ के बाद चाराें को छोड़ दिया गया। पुलिस ने अमेठी और गौरीगंज में भी चेकिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन


हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल के एसवन कोच में कुछ युवकों को अश्लील बाते करतें यात्रियों ने सुना। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो एसओ जीआरपी बीके सिंह सिंघम ने दल-बल के साथ कोच की चेकिंग कराई। शंका होने पर चार युवकाें को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


युवकों ने बताया कि उनके मोबाइल पर बार-बार गलत नम्बर से काल आ रही थी। इससे परेशान होकर वे लोग फोन करने वालों को गालियां दे रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस वाले जब संतुष्ट हो गए तो उनको छोड़ दिया। उसके बाद पुलिस बल ट्रेनों की चेकिंग करता हुआ आगे चला गया। पुलिस ने अमेठी व गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग कराई। लौटते समय चेकिंग के दौरान अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल व जनता एक्सप्रेस में पुलिस को देखकर शोहदे खुद ही ट्रेन से उतरकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान जीआरपी ने ट्रेनों में सौ यात्रियों को निर्भया कार्ड भी बांटा। इस कार्ड पर लखनऊ क्षेत्र में आने वाले जीआरपी थानों व वहां के दारोगाओं के नंबर छपे हैं। एसओ बीके सिंह ने बताया कि ट्रेन में अगर किसी महिला यात्री के साथ छेड़खानी जैसी कोई अप्रिय घटना घटती है तो वह कार्ड पर छपे किसी भी नंबर पर इसकी सूचना दे सकती है। उसको पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही लिखा-पढ़ी के बाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई  भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed