फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem of throwing stone on people

कीना का पुरवा में अंधेरा होते ही गिर रहे पत्थर

Thu, 14 Jun 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के जोगापुर कीना का पुरवा में अंधेरा होते ही पत्थर गिरने लगते है। बच्चों व महिलाओं के सिर पर खतरा मंडराता रहता है। कई महिलाएं घायल हो चुकी हैं। मामले की शिकायत पर मंगलवार की रात गांव पहुंची पुलिस पत्थर गिरने का रहस्य खोजती रही। हालांकि पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद पत्थर गिरना भी बंद हो गया था।
विज्ञापन


कीना का पुरवा में अंधेरा होने के बाद सप्ताह भर से पत्थर गिर रहे हैं। कभी किसी के घर पर पत्थर गिरता है तो कभी रास्ते में पत्थर गिरने लगता है। इससे परेशान लोगों ने मंगलवार की रात पुलिस से शिकायत की। डायल 100 की टीम पहुंची। उसके सामने भी पत्थर गिरते रहे। लोगों ने बताया कि पत्थर गिरने से पहले ही रामकली, सोनू, माधुरी समेत कई महिलाएं घायल हो चुकी हैं। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद नगर कोतवाली की पुलिस भारी फोर्स के साथ गांव पहुंची। पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की। कुछ देर तक पुलिस मामले को समझती रही। पुलिस की मौजूदगी में पत्थर गिरना बंद हो गया। शहर कोतवाल ने बताया कि शरारती तत्व लोगों को परेशान करने के लिए दूर से पत्थर फेक रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed