{"_id":"5e058e22c7c65a075e214953b8fb7ed8","slug":"princess-sue-and-six-sense-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमारी भावना समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजकुमारी भावना समेत छह पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीपपुर राजघराने में संपत्ति को लेकर चल रहे मामले में चाचा उदय प्रताप सिंह ने अपनी भतीजी राजकुमारी भावना सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया है। कंधई थाना क्षेत्र में दिलीपपुर राजा घराना पड़ता है। इस परिवार की काफी संपत्ति नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के करीब स्थित है। इसे लेकर राजा उदय प्रताप सिंह और उनके बड़े भाई अरुणप्रताप सिंह की बेटी राजकुमारी भावना सिंह के बीच रार ठनी हुई है।
इस मामले में राजा उदयप्रताप सिंह की तहरीर पर शनिवार को नगर कोतवाली में राजकुमारी भावना सिंह, शमशाद, देवीदयाल निवासी दिलीपपुर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। राजा उदय का आरोप है कि भावना समेत अन्य लोगों ने उनकी संपत्ति की देखभाल के लिए मौजूद चौकीदार बाबूलाल को मारपीट कर भगा दिया। कई कमरों का ताला तोड़ने के साथ ही रखे हुए सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फिर दिलीपपुर राजघराने के बीच विवाद की खाई बढ़ गई है। इतने दिनों बाद मुकदमा दर्ज करने वाली कोतवाली पुलिस कठघरे में खड़ी है।