{"_id":"5c65b33ebdec224bc62b5790","slug":"pratapgarh-student-beated-in-road-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सरेराह परीक्षा देकर निकले छात्र को दौड़ाकर पीटा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़: सरेराह परीक्षा देकर निकले छात्र को दौड़ाकर पीटा, गंभीर
Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
छात्र को सरेराह पीटा गया
- फोटो : प्रतापगढ़
गड़वारा पुलिस चौकी के पास कॉलेज से परीक्षा देकर निकले छात्र को सरेराह पीटा गया। ताज्जुब तो इस बात है कि है कि पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है। आसपास के लोगों के दौड़ने पर किसी तरह छात्रों की जान बच सकी। हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के भुलियापुर निवासी मोहम्मद जीशान (18) पुत्र मोहम्मद मोबीन सिविल लाइन चौकी के सामने स्थित संत एंथोनी कॉलेज में 10वीं का छात्र है। बोर्ड परीक्षा के चलते सेंटर गड़वारा इंटर कॉलेज में गया है। गुरुवार को प्रथम पाली में परीक्षा देने के लिए वह गड़वारा गया था। परीक्षा देकर दो साथियों के साथ बाहर निकला। अभी वह कॉलेज से कुछ दूर ही निकला था।
तभी बाइक सवार छह युवक हॉकी डंडे के साथ ही लात घूंसे से उसे दौड़ाकर पीटने लगे। छात्र की पिटाई होती देख आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। घटनास्थल से कुछ ही कदम पर गड़वारा पुलिस चौकी भी है लेकिन उस समय कोई मौजूद नहीं था। एसओ अंतू ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नही मिली है।