{"_id":"9d9c2f74fb7f052df52e02ebfe882e77","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-887","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में किशोर की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
माता-पिता के साथ दर्शन करने आए एक किशोर की
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। पिता की
तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी अर्जुन यादव अपनी पत्नी और बेटे ध्यान सिंह यादव (17) के साथ पैदल ही रामनगर देवी का दर्शन करने आया था। लौटते समय आलापुर के पास ध्यान सिंह सड़क पार करके लघुशंका करने गया था। लौटते समय वह हाइवे पर ट्रक के अगले चक्के की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर और खलासी भाग निकले। वहीं कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भदरी नाले के पास सरैंया निवासी यफात पुत्र लाल बहादुर व राजा पुत्र आनंद पांडेय ट्रक से टकराकर घायल हो गए।
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में मानिकपुर के देशराज का इनारा के पास कुंडा-कालाकांकर के खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार व एनपीआरसी राघवेंद्र पांडेय की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।