Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Attempted robbery of a shopkeeper; miscreants open fire after facing resistance

प्रतापगढ़ : दुकानदार से लूट की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 18 Nov 2026 01:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 01:31 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के किशुनगंज बाजार में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद दिखे कि दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बीच रास्ते घेर लिया। बैग छीनने में नाकाम रहे तो तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद बाजार में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Pratapgarh Attempted robbery of a shopkeeper; miscreants open fire after facing resistance
क्राइम। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार में मंगलवार रात लूट की कोशिश के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। दुकान बंद कर घर लौट रहे पाठक का पुरवा निवासी विकास पांडेय को पल्सर सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और उनका बैग छीनने का प्रयास किया। विकास ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश बिना बैग लूटे ही मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। बाजार में गोली चलने की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बदमाश किस रास्ते से आए थे और घटना के बाद किस दिशा में भागे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह लूट के प्रयास में दुकानदार को गोली मारे जाने की घटना से किशुनगंज बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है। थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कंधई पुलिस की शिथिलता पर उठ रहे सवाल

किशुनगंज बाजार के लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही पुलिस चौकी और आसपास की दुकानों पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी वजह से क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। दुकानदार को गोली मारे जाने की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed