{"_id":"5c5b2959bdec222bf452889c","slug":"pratapgarh-harsh-firing-involves-a-shotgun-pradhan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, प्रधान गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़: हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, प्रधान गिरफ्तार
Thu, 07 Feb 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंधई के चौपई गांव में बुधवार की रात प्रधाान के घर जन्मदिन की एक पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान चार साल की मासूम को गोली लग गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां डाॅक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के घर को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए प्रधान को हिरासत में ले लिया।
कंधई थाना क्षेत्र के चौपई के प्रधान मनोज सिंह के भाई दिलीप सिंह की बेटी का जन्मदिन था। इस दौरान कई गांवों के प्रधान के अलावा बेलखरनाथधाम से कुछ कर्मचारी और सफाई कर्मचारी पार्टी में श्ाामिल थे। बताते हैं कि अमहरा गांव के प्रधान सुनील सिंह और उसके साथी शराब पीने के बाद अचानक झूमते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान बगल में रहने वाले अशोक सिंह की चार साल की बेटी नैंसी को गोली लग गई। घटना से हड़कंप मच गया।
उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के घर को घेर लिया और प्रधान सुनिल सिंह को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि प्रधान सुनील सिंह को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। बवाल की आशंका को देखते हुए फोर्स को तैनात कर दिया गया है।