{"_id":"e9235159769a9ac64890771fd637954e","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन, ब्रांडेड कपड़े पहनना है बदमाशों का शौक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मार्टफोन, ब्रांडेड कपड़े पहनना है बदमाशों का शौक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुस्साहस का परिचय देते हुए मानिकपुर थाने में बमबाजी व फायरिंग करने वाले बदमाशों ने बेहद महंगा शौक पाल रखा है। हाथ में महंगा स्मार्टफोन, ब्रांडेड कपड़े व जूतों के साथ ही तेज रफ्तार बाइकों से फर्राटा भरने के लिए ही वे लूटपाट करते थे। रुपये के लिए वे किसी भी जनपद में किसी को अपना शिकार बनाते थे।
बुधवार की रात 11.30 बजे मानिकपुर थाने में घुसकर एसओ को ललकारने व गाली देने के दौरान जमकर बमबाजी व फायरिंग करने वाले बदमाशों के सिर पर जुनून सवार था। पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा है। उनकी निशानदेही पर तेज रफ्तार वाली बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने कई राज उगले हैं। सूत्रों की मानें तो बालकृष्ण उर्फ बाले के गैंग में दर्जन भर से अधिक सदस्य हैं। वे ऐसी लूट की घटना करना चाहते हैं, जिससे उन्हें अधिक रुपये मिल जाएं और उनका शौक पूरा हो सके। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने अपने महंगे मोबाइल खेतों में फेंक दिए थे। जिसकी खोजबीन करने में पुलिस को पसीना छूट गया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि लूट के रुपये मिलने के बाद उसे सभी के बीच बांटा जाता था। सभी सदस्यों को उनके योगदान के हिसाब से मेहनताना दिया जाता है। लूटे गए रुपये से ही वे अपना महंगा शौक पूरा करते थे। नामी गिरामी कंपनी के मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े, जूते, चप्पल के साथ ही तेज रफ्तार बाइक से फर्राटा भरना भी उनके शौक में शामिल है। छानबीन के दौरान यह बात भी सामने आई है कि महंगे मोबाइल फोन का ही लालगोपालगंज के दुकानदार से सौदा किया था। इस बात का इकरार दुकानदार ने भी कर
लिया है।