फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 15 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में ससुराल में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले घंटों पंचायत की। बात नहीं बनी तो मामले की सूचना पुलिस को देते हुए महिला की हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के गौतम का पुरवा निवासी दशरथ पुत्र उदयपाल का विवाह वर्ष 2005 में बाघराय थाना क्षेत्र के कोड़राजीत निवासी रात प्रताप सिंह की बेटी निशा के साथ हुआ था। शादी के बाद एक बेटा ऋषि पैदा हुआ। दो साल पहले ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर निशा अपने मायके में जाकर रहने लगी। आठ फरवरी को रिश्तेदारों की पंचायत के बाद ससुराल के लोग उसे विदा कराकर अपने घर लाए। सोमवार को उसकी संदिग्ध मौत हो गई। यह खबर मायके पहुंची तो लोग रोते बिलखते निशा की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


 वहां कई घंटे तक उनके बीच निशा की मौत को लेकर पंचायत होती रही। मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाने लगे। रिश्तेदारों के बीच बचाव के बाद भी बात नहीं बनी। शाम को खबर मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देते हुए पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज में दो लाख रुपये न देने के चलते निशा की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि निशा ने महिला सहायता प्रकोष्ठ में शिकायत की थी। जिसमे दोनों पक्षों की मौजूदगी में बातचीत हुई। फिर सुनवाई के लिए 22 फरवरी को तिथि दी गई है। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed