फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime

निमंत्रण में शामिल होने जा रहे सपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला

Sun, 02 Aug 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 02 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime
निमंत्रण में शामिल होने जा रहे सपा जिला उपाध्यक्ष पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी पर फायर किया गया, लेकिन स्पीड अधिक होने से गोली नहीं लगी। वह ड्राइवर के साथ गाड़ी भगाते हुए अपने गंतत्व्य पर पहुंचे और कोतवाल को इसकी सूचना दी। सपा जिला उपाध्यक्ष ने नामजद तहरीर दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी छविनाथ यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव के बड़े भाई हैं। वह रविवार की शाम रैयापुर प्रधान लल्लन यादव के घर निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। बिहार रोड पर भदरी मोड़ के थोड़ा पहले ही राइसमिल पर उनके कुछ विपक्षी बैठे थे।
विज्ञापन


 उनका आरोप है कि उनकी गाड़ी देखते ही विपक्षी पुष्पेंद्र सिंह व उनके भतीजे शुभम ने फायर कर दिया। गाड़ी स्पीड में होने के कारण गोली नहीं लगी। वह सीधा रैयापुर लल्लन प्रधान के घर पहुंचे और वहां से घटना की सूचना कुंडा कोतवाल को दी। कोतवाल आरके सिंह चंदेल उनके पास पहुंचे और उन्हें कोतवाली चलने के लिए कहा। उधर लौटते समय कोतवाल ने आरोपी लोगों से भी बात की। जहां कहा गया कि आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर किया गया था। छविनाथ यादव पर फायर होने की घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। शाम को उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी। उधर दूसरे पक्ष ने भी देर शाम तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed