फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police got the others gun license

सपा जिला उपाध्यक्ष के गनरों के पास मिले दूसरे के लाइसेंसी हथियार

Wed, 17 Oct 2018 11:50 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Wed, 17 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। सपा जिला उपाध्यक्ष के साथ रहे दो गनरों को पुलिस ने दूसरे के लाइसेंसी हथियार रखने के मामले में हिरासत में ले लिया। बुधवार को दोनों का चालान कर दिया गया। लाइसेंसधारकों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही पकड़े गए लोगों का भी इतिहास पुलिस खंगाल रही है।  कस्बे के काली चौक अत्तानगर में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव मंगलवार रात आरती करने गए थे। इस दौरान पुलिस पहुंच गई। वह पंडाल से बाहर निकले तो पुलिस ने उनके साथ हथियार बंद लोगों से हथियारों के लाइसेंस की मांग की। पता चला कि असलहे दूसरे के नाम पर हैं। इस पर पुलिस ने हथियार लेकर चलने वाले शिवकुमार पुत्र रामप्यारे मौर्य निवासी दिलेगंज कुंडा व सुभाष तिवारी पुत्र सीताराम मऊदारा करेंटी को असलहे और कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


लाइसेंस की जांच की गई तो इसमें रायफल का लाइसेंस बृजेश कुमार यादव पुत्र रामहर्ष यादव भदशिव हथिगवां व रिपीटर का लाइसेंस सूरज प्रसाद पुत्र भगवत प्रसाद देहगरी जमालपुर मानिकपुर के नाम था। इनकी खोजबीन की गई, लेकिन यह लोग नहीं मिले। पुलिस इन दोनों लोगों से संपर्क करने के प्रयास में है। उधर पकड़े गए लोगों का पुलिस ने मुकदमा लिखकर चालान कर दिया। इसके साथ ही पकड़े गए दोनों लोगों का इतिहास भी पुलिस खंगालने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ ने सोशल मीडिया पर कुंडा कोतवाल की विपक्षियों से मिलीभगत और हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि उसके कुछ विपक्षी मौके पर अवैध पिस्टल लेकर खड़े थे। शिकायत करने के बाद भी उनकी जांच नहीं की गई। कोतवाल का कहना है कि मौके पर जो भी गलत मिला, उस पर कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed