फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police failed to workout murder cases

अनसुलझा राज बनकर रह गईं तीन बेटियों की मौतें

Sun, 25 Sep 2016 11:18 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
police failed to workout murder cases
Ludhiana Rape
हत्यारों ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं। पुलिस खुलासा तो दूर आज तक मृतकाओं की शिनाख्त नहीं कर सकी। मौत के पांच माह बाद भी इन बेटियों को इंसाफ का इंतजार है। एक मामले में तो क्राइम ब्रांच ने एफआर भी लगा दी। अन्य मामलों की तफ्तीश भ्‍ाी भगवान भ्‍ारोसे ही है। ऐसे में इन बेटियों की मौत अनसुलझा राज बनकर रह गई...
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में पीबी कॉलेज के करीब इसी साल 20 जुलाई की सुबह 17 वर्षीय किशोरी का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मौके से ही केरोसिन का डिब्बा व अधजला सरपत भी मिला। किशोरी के शरीर पर केवल अंत:वस्त्र थे। मौके की हालत देख्‍ाकर साफ थ्‍ाा कि कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने चेहरा जलाया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। हालांकि आज तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा जांच के लिए भेजा गया। नगर कोतवाली पुलिस को दो दिन पहले बिसरा रिपोर्ट मिली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अब भी नहीं ज्ञात हो सका। क्राइम ब्रांच अभी भी मुकदमे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


रानीगंज के डिघवट गांव में 15 जून 2016 को एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव जंगल में मिला था। गला दबाकर हत्या करने के साथ ही उसके शरीर पर तमाम चोट के निशान भी मिले थे। शिनाख्त नहीं होने के कारण ही पुलिस ने ही अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा प्रिजर्व किया गया लापरवाही की हद देखिए कि ऐसे संगीन मामलों में भी पुलिस ने पि्रजर्व किया हुआ विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला नहीं भेजा गया। खास बात यह है कि पुलिस ने कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। जबकि ऐसे में मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर ही जांच शुरू की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि पुलिस युवती के कपड़ों से पहचान के लिए हाथ पांव चलाती तो निश्चित रूप से उसे सफलता मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिगवां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा पुल के करीब जहानाबाद में 17 अप्रैल को इलाहाबाद की ओर से आए कार सवार लोगों ने बोरे में भरकर एक युवती की लाश फेंक दी। हत्यारों ने बोरे पर पेट्रोल डालकर आग भी लगाई, लेकिन लोगों की निगाह पड़ गई। वे दौड़े तो कार सवार भाग निकले। बोरा खोलने पर उसमें टी-शर्ट व जींस पहने एक 23 वर्षीय युवती का शव मिला। आशंका जताई गई कि दरिंदों ने गैंगरेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान न हो पाने के चलते शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे की विवेचना पुलिस कर रही है, लेकिन अभी न तो शव की शिनाख्त हो सकी और न ही कार सवार दरिंदे ही पुलिस के हाथ लगे। एसओ का कहना है कि विवेचना जारी है।


नगर कोतवाली के संसारपुर में 26 दिसंबर 2014 को जंगल में एक किशोरी का अधजला शव मिला था। दरिंदों किशोरी के नाजुक अंगों में डंडा तक डाला गया था। शरीर पर अनगिनत चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिनाख्त के लिए कुछ दिनों तक प्रयास किया, लेकिन बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लोगों ने नगर कोतवाली क्षेत्र से गायब दो किशोरियों के परिजनों पर संदेह जताया। यदि पुलिस मृतका व गायब किशोरियों के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया होता तो शायद मृतका की पहचान हो जाती और उसके साथ हैवानियत का खेल खेलने वालों को सजा भी मिलती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed