फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police captured eighteen thousand currency

बोलेरो में मिली 18 हजार की करेंसी

Mon, 26 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
police captured eighteen thousand currency
फाइल फोटो - फोटो : social media
कंधई थाना क्षेत्र में चौखड़ा खीरीबीर घाट पर बोलेरो सवार दो युवकों को पुलिस ने संदेह होने पर रोक लिया। तलाशी के दौरान मेटिंग के नीचे छिपाए 18 हजार रुपये मिले। दोनों खुद के रुपये होने से इनकार करते रहे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कंधई एसओ सोमवार की रात खीरीबीर घाट पर चेकिंग लगाए हुए थे। इस दौरान एक बोलेरो को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रोका। बोलेरो रुकते ही पुलिसकर्मी तलाशी लेने लगे। चालक और उस पर बैठा युवक पुलिस की तलाशी से घबरा गए। इसी बीच मेटिंग के नीचे 18 हजार रुपये मिले। जो दस-दस की करेंसी थी। पुलिस ने रुपये की बाबत पूछताछ की तो दोनों ने पल्ला झाड लिया। बोलेरो के कागजात भी नहीं दिखा सके। इससे पुलिस का शक गहराता चला गया। पुलिस ने दोनों को थाने भेज दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि पकड़ा गया वीरेंद्र सरोज पुत्र मिठाईलाल निवासी पूरनपुर खास बोलेरो चला रहा था और उस पर अभिषेक सिंह निवासी अजगरा बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों से उनके जाने का स्थान पूछा। जिसे वे नहीं बता सके। एसओ ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। पता चला कि दोनों जेल में निरुद्ध किसी परिचित से मिलकर आ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहे हैं। वाहन की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed