{"_id":"57b74f664f1c1b162d6eb187","slug":"police-arrested-two-person-in-gun-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर असलहों के प्रदर्शन ने पहुंचाया हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर असलहों के प्रदर्शन ने पहुंचाया हवालात
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहोें के साथ प्रदर्शन करने की फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करना युवकों को महंगा पड़ गया। इसमें शामिल दो युवक हवालात पहुंच गए जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि पड़ोसी गांव के मनचले युवकों को डराने के लिए उन्होंने फोटो पोस्ट की थी।
कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज के युवकों ने दो दिन पूर्व अवैध असलहों का प्रदर्शन करते हुए फोटो व्हाट्सएप पर डाल दी। फोटो वायरल हुई और पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी वारदात की आशंका में सभी युवकों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस उनके पास से असलहा नहीं बरामद कर सकी है। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि पड़ोसी गांव के चार युवक आए दिन उसके घर आ जाते थे और अश्लील हरकत करते थे। उनकी हरकतों से परेशान होकर उसने साथियों से मदद मांगी। असलहों के साथ फोटो व्हाट्सएप पर डालने के पीछे केवल यही मकसद था कि दबंगई करने वाले युवक उसके घर की ओर न आएं। वहीं पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। एसओ सुरेश सैनी ने कहा कि अभी पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
उनके साथी घर छोड़कर फरार हैं। यदि कोई शरारत कर रहा था तो पुलिस को तहरीर देनी थी। ऐसा करने वाले युवक करनपुर खूझी, गहरीचक, दीवानगंज के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उन युवकों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो गिरफ्तार युवक के घर की महिलाओं पर फब्तियां कसते थे।