फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police arrested one person with illegal beer

40 पेटी अवैध बीयर के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
police arrested one person with illegal beer
pratapgarh
आबकारी आयुक्त के आदेश पर विभागीय अधिकारी अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। अभियान के छठवें दिन आबकारी विभाग को कामयाबी मिली। छापेमारी के बाद अवैध शराब कारोबारी को धर दबोचा। उसके पास से 40 पेटी बीयर बरामद की। खास बात यह रही कि पकड़े गए शराब तस्कर ने सरगना का नाम भी बताया, लेकिन टीम के लोग उसे पकड़ने के बजाय अपनी पीठ थपथपाने में अधिक व्यस्त रहे।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि आबकारी आयुक्त के आदेश पर 20 अक्तूबर से लेकर 29 तक अवैध शराब के खिलाफ प्रवर्तन दल ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। आबकारी निरीक्षक सदर राजेश तिवारी, निरीक्षक पट्टी मुन्नालाल यादव, कुंडा शंकरलाल समेत पूरी आबकारी टीम ने नगर कोतवाली के धनीपुर में राजेश के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 40 पेटी बीयर बरामद हुई। जो मुंबई ब्रांड की है। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। लालगंज, सांगीपुर व कुंडा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद हुई थी। कुछ प्यादों को ही पुलिस ने जेल भेजा था। जबकि अवैध शराब से जुड़े सरगना के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन आबकारी और पुलिस विभाग, उस पर हाथ डालने की हिम्‍मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed