फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   friends were murderer of students

दोस्तों ने ही किया था छात्र का कत्ल

Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी इंटर के छात्र शैलेश की हत्या उसके ही पांच नाबालिग दोस्तों ने की थी। सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेम संबंधों के विवाद में चाकू से गला रेतकर दोस्‍तों ने शैलेश का शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मामले के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में चार इंटर जबकि एक हाईस्कूल का छात्र है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर निवासी शैलेश विश्वकर्मा (16) पुत्र शिवभजन 12वीं का छात्र था। उसका शव बुधवार को कुएं में मिला था। कई दिनों तक छानबीन करने के बाद पुलिस इस मामले में उसके पांच दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी पश्चिमी बसंतलाल ने बताया कि घटना के बाद कॉल डिटेल खंगाली गई तो सच्चाई परत दर परत सामने आती चली गई। मोबाइल सर्विलांस के जरिए घटना की तह तक पहुंचा जा सका। शैलेश को प्रेम संबंधों के विवाद में मौत के घाट उतारा गया। आरोपियों में से एक छात्र का एक छात्रा से चक्कर चल रहा था। शैलेश छात्रा को अक्सर छेड़ता था जिसके बाद उसके पांच दोस्तों ने उसे मारने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि 24 दिसंबर को फोनकर शैलेश को घर से बुलाया गया। इसके बाद सभी उसे लेकर साथ में बाजार आए। यहां एक साथ बैठकर उसे नाश्ता कराया। फिर पांचों उसे खेलने के बहाने खेत की ओर ले गए। वहां जब खेलते-खेलते शैलेश थक गया तो पांचों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। अधमरा होने पर चाकू से उसका गला रेत दिया। पांचों छात्रों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कुएं मेें फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद दस मीटर तक घसीटा था शव 
छात्रों ने जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया, उसके बारे में सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी दस मीटर तक शव को घसीटकर कुएं के पास ले गए। इसके बाद शव कुएं में फेंककर फरार हो गए। रानीगंज एसओ ने बताया कि सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंचा जा सका। चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed