{"_id":"5b561b604f1c1ba61f8b4c70","slug":"police-and-pac-reached-in-the-case-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव को देखते हुए केवराखुर्द में पुलिस-पीएसी तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव को देखते हुए केवराखुर्द में पुलिस-पीएसी तैनात
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा/बीरापुर। टैक्सी चालक की हत्या में चार दिन बाद भी फतनपुर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुुंच सकी। आरोपी लगातार पुलिस को छका रहे हैं। तनाव को देखते हुए केवराखुर्द में पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए आरोपियों के घरों की 10 महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया। घटना के बाद से ही लोग सहमे हुए हैं।
फतनपुर थाना क्षेत्र के केवराखुर्द निवासी दुर्गा प्रसाद दुबे उर्फ पोटे को जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पड़ोसियों ने लाठी डंडे से जमकर पीटा था। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उसका एक पैर काट डाला था। इलाज के दौरान एसआरएन में दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर फतनपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। एसपी ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि हत्यारोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके बाद जाकर जाम समाप्त हुआ था। घटना के चार दिन भी पुलिस के हाथ एक भी हत्यारोपी नहीं लगे। पुलिस संभावित स्थलों पर दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। दबाव बनाने के लिए आरोपियों के घरों की 10 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिनका शांति भंग में चालान कर दिया गया। महिलाओं को लेकर पुलिस पट्टी से लेकर रानीगंज तक भटकती रही। तनाव के चलते केवराखुर्द में पुलिस व पीएसी तैनात है। एसओ फतनपुर ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।