फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pill, cousins injured in land dispute

जमीन के विवाद में चली गोली, चचेरे भाई-बहन घायल

Sat, 09 Jun 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के कटहरिया अजगरा गांव में विवादित भूमि पर हैंडपंप लगवाने को लेकर बवाल हो गया। मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से पड़ोस के चचेरे भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें इलाहाबाद रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


अजगरा बाजार के कटहरिया गांव निवासी वंदना (21) पुत्री अमृतलाल व जय सिंह (32) पुत्र लालबहादुर चचेरे भाई-बहन हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो इनके पड़ोसी वंशीलाल व बलदेव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। एडीएम कोर्ट से विवादित भूमि पर स्थगन आदेश भी जारी हुआ है। इसके बाद भी बलदेव विवादित भूमि पर हैंडपंप लगवा रहा था। वंशीलाल ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम बंद करवा दिया था। शनिवार दोपहर बाद बलदेव फिर से बोरिंग करवाने लगा।
विज्ञापन


जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो पथराव होेने लगा। इस बीच अवैध असलहों से फायरिंग शुरू हो गई। गोली वंदना और व उसके चचेरे भाई जय सिंह को जा लगी। इससे दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। शोर पर पहुंचे गांव के लोगोें ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही फायरिंग करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed